
Samsung TV Down: सैमसंग के स्मार्ट टीवी ठप, सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे यूजर, कंपनी चुप
AajTak
Samsung TV Outage: दुनिया भर में लोग सैमसंग टीवी को लेकर परेशान हैं. सोशल मीडिया पर लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनका सैमसंग टीवी काम नहीं कर रहा है. हालांकि, इस मामले में सैमसंग ने आधिकारिक रूप से अब तक कोई जानकारी नहीं दी है. ज्यादातर लोग अपने स्मार्ट टीवी पर किसी ऐप्स को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Samsung Smart TV की सर्विस डाउन हो गई है. बड़ी संख्या में लोग दिक्कत से जूझ रहे हैं और लगातार शिकायत कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हो या फिर डाउन डिटेक्टर, दोनों ही प्लेटफॉर्म्स को दुनिया भर में लोग सैमसंग टीवी के काम ना करने की शिकायत कर रहे हैं.
डाउन डिटेक्ट की बात करें, तो इस प्लेटफॉर्म पर 2500 से ज्यादा लोगों ने सैमसंग के टीवी ना चलने की शिकायत की है. लगभग 80 फीसदी लोगों का कहना है कि वे इस पर ऐप्स को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.
वहीं 13 फीसदी लोगों को लॉगइन संबंधी समस्या हो रही है. ये दिक्कत किस वजह से हो ही है, ये साफ नहीं है. सैमसंग ने आधिकारिक रूप से टीवी के काम ना करने की वजह नहीं बताई है.
Samsung TV यूजर्स की शिकायत है कि वे अपने स्मार्ट टीवी पर किसी ऐप को ओपन नहीं कर पा रहे हैं. भारत में भी कई ऐसे यूजर्स हैं, जिन्हें ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आउटेज की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन इसका मुख्य असर अमेरिकी यूजर्स पर पड़ा है. हालांकि, सैमसंग के EU कम्यूनिटी पेज पर भी लोग लगातार टीवी से जुड़ी दिक्कतों को शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung, Vivo, Google या OnePlus- कौन सा फोल्डेबल स्मार्टफोन है बेहतर?
किसी ऐप को ओपन करने पर 'सर्वर अंडर मेंटेनेंस' का मैसेज दिख रहा है. साउथ कोरियन कंपनी की टीवी ना चलने पर लोगों ने सोशल मीडिया का रुख करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर करना शुरू कर दिया. अभी तक सैमसंग ने इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










