
Samsung Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की बैटरी और Android 15
AajTak
सैमसंग ने अपना नया टैबलेट पेश किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. Samsung Galaxy Tab S10 Lite दो कॉन्फिग्रेशन में आएगा, जिसमें 6GB और 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा. इसे आप तीन कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. ये डिवाइस S Pen सपोर्ट करेगा, जो इसके साथ ही बॉक्स में मिलेगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Samsung Galaxy Tab S10 Lite से पर्दा उठ गया है. कंपनी ने इस टैबलेट को अपने इन-हाउस प्रोसेसर Exynos 1380 के साथ लॉन्च किया है. ये टैबलेट तीन अलग-अलग कलर और S Pen के साथ आता है. स्मार्टफोन में 10.9-inch का डिस्प्ले दिया गया है, जो 600 Nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.
पिछले कुछ वक्त में टैबलेट का मार्केट बढ़ा है. हालांकि, इसमें सैमसंग और ऐपल का ही दबदबा है. दूसरे ब्रांड्स के भी प्रोडक्ट इस कैटेगरी में आते हैं, लेकिन उनका मार्केट शेयर काफी कम है. आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और दूसरी खास बातें.
Samsung Galaxy Tab S10 Lite टैबलेट Android 15 के साथ आता है. इसमें 10.9-inch का WUXGA+ TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 Nits है. ये डिस्प्ले सैमसंग की विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरे वाले Samsung फोन पर ऑफर, 50 हजार रुपये कम हुई कीमत
टैबलेट में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है. स्टोरेज को आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से 2TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं. ऑप्टिक्स की बात करें, तो इसमें 8MP का सिंगल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है. टैबलेट 5G, Bluetooth 5.3 और Wi-Fi 6 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Apple की बड़ी तैयारी, आ रहा है स्लिम iPhone 17 Air, Samsung के इस फोन से होगा मुकाबला

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










