
Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज लॉन्च, 11200mAh की बैटरी और दमदार प्रोसेसर, इतनी है कीमत
AajTak
Samsung Galaxy Tab S10 Series Launch: सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप टैबलेट्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra को लॉन्च किया है. दोनों ही MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ आते हैं. इनमें 13MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं इनके दूसरे फीचर्स और कीमत.
Samsung ने भारतीय बाजार में अपने नए डिवाइसेस को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज में ब्रांड ने दो डिवाइस Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra को जोड़ा है. दोनों ही डिवाइस AI फीचर्स के साथ आते हैं.
इनमें आपको AMOLED डिस्प्ले, Galaxy AI, दमदार प्रोसेसर और S-Pen का सपोर्ट मिलता है. दोनों डिवाइस फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए भारत में उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Galaxy Tab S10+ के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 90,999 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत डिवाइस के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की है. वहीं इसका 5G कैपेबिलिटी वाला वेरिएंट 1,04,999 रुपये में आता है. Galaxy Tab S10 Ultra के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 1,08,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च, 7 साल तक मिलता रहेगा अपडेट, AI फीचर्स से है लैस
ये कीमत टैबलेट के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की है. इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये है. इसके 5G मॉडल की कीमत क्रमशः 1,22,999 रुपये और 1,33,999 रुपये है. दोनों ही डिवाइस प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं. सैमसंग इनके साथ 45W का ट्रैवल एडॉप्टर फ्री दे रहा है.
Galaxy Tab S10+ में 12.4-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 13MP का है और सेकेंडरी लेंस 8MP का है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 10,090mAh की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग दी गई है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










