
Samsung Galaxy S23 Ultra पर बंपर ऑफर, 17 हजार का डिस्काउंट, Flipkart पर है डील
AajTak
Samsung Galaxy S23 Ultra Discount: सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर गजब का ऑफर मिल रहा है. इन फोन को आप 17 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S23 Ultra की. ये फोन Flipkart पर अपनी सबसे कम कीमत पर मिल रहा है. आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Samsung जल्द ही अपना फोल्डिंग फोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को 26 जुलाई को लॉन्च करने वाली है. इन फोल्डिंग फोन्स के लॉन्च से पहले सैमसंग का फ्लैगशिप फोन सस्ता हो गया है. Samsung Galaxy S23 Ultra को आप सस्ते में Flipkart से खरीद सकते हैं.
ये हैंडसेट दमदार कैमरा, बेहतरीन डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है. S23 Ultra को ब्रांड ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. ये S23 सीरीज का टॉप वेरिएंट है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स और इसके खास फीचर्स.
Samsung Galaxy S23 Ultra को आप Flipkart से 1,11,990 रुपये में खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस फोन को 1,24,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. कस्टमर्स को 4000 रुपये का एडिशनल बैंक डिस्काउंट HDFC कार्ड पर मिल रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 1,07,990 रुपये हो जाती है.
ये भी पढ़ें: Galaxy M34 5G लॉन्च, पावरफुल कैमरा के साथ मिलेगी 3 दिन बैकअप वाली बैटरी
फिलहाल फोन पर कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं मिल रहा है. बता दें कि ये ऑफर फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले फैंटम ब्लैक वेरिएंट पर मिल रहा है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 1,24,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. सैमसंग ने इसके साथ Galaxy S23 और Galaxy S23+ को लॉन्च किया था.
Samsung Galaxy S23 Ultra में 6.8-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो QHD+ रेज्योलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. डिस्प्ले पैनल 1750 Nits की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है. स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










