
Samsung Galaxy S23 पर बंपर डिस्काउंट, अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा फोन
AajTak
Samsung Galaxy S23 Price in India: नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Samsung Galaxy S23 5G पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. इस हैंडसेट को आप कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. आइए जानते हैं इस फोन की डिटेल्स.
Samsung Galaxy S23 को आप अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं. ये फोन आकर्षक कीमत पर प्रमुख आउटलेट पर उपलब्ध है. आप इस फोन पर 18 हजार रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. इस फोन को कंपनी ने पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था.
आप इस हैंडसेट को 46,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे. ये कीमत स्मार्टफोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इसके अलावा डील को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं. आइए जानते हैं इस पर मिल रही डील की डिटेल्स.
सैमसंग का ये फोन 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Samsung.com पर उपलब्ध है. हालांकि, कंपनी इस पर 18 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद हैंडसेट की कीमत घटकर 46,999 रुपये हो जाती है. इसी कीमत पर ये फोन Flipkart पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 Ultra का नया वेरिएंट लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिलती है 5000mAh बैटरी
इसके अलावा आप 7 परसेंट का एडिशनल डिस्काउंट स्टूडेंट ID पर हासिल कर सकते हैं. सैमसंग ये ऑफर्स स्टूडेंट्स को दे रही है. इसके अलावा 10 परसेंट की छूट Samsung Axis Bank कार्ड यूज करने पर मिल रही है.
Samsung Galaxy S23 5G में 6.1-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 8GB RAM मिलेगा. डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










