
Samsung Galaxy F62 64MP प्राइमरी कैमरे और 7000mAh की बैटरी के साथ 15 को भारत में होगा लॉन्च
AajTak
Samsung Galaxy F62 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ भारत में लॉन्च होगा. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए जारी किए गए प्रोमो पेज से इस बात की जानकारी मिली है.
Samsung Galaxy F62 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ भारत में लॉन्च होगा. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए जारी किए प्रोमो पेज से इस बात की जानकारी मिली है. इस फोन को भारत में सोमवार 15 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले टीजर जारी कर ये भी कंफर्म किया गया था कि ये फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा. सैमसंग इस फोन की लॉन्चिंग से पहले धीरे-धीरे इसके स्पेसिफिकेशन्स जारी कर रहा है. कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि इस फोन की कीमत 20 से 25 हजार रुपये के बीच रखी जाएगी. सैमसंग गैलेक्सी F62 पिछले साल अक्टूबर में शुरू Galaxy F सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा. इससे पहले कंपनी ने Galaxy F41 को लॉन्च किया था. F62 के लिए जारी किए गए फ्लिपकार्ट प्रोमो पेज पर ये जानकारी दी गई है कि ये अपमकमिंग फोन 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











