
Samsung Galaxy F54 5G हुआ सस्ता, अब इतने में मिलेगा 108MP कैमरे वाला फोन
AajTak
Samsung Galaxy F54 5G Price Cut: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung ने अपना 108MP कैमरे वाला फोन सस्ता कर दिया है. इस फोन की कीमत में इस साल दूसरी बार कटौती की गई है. इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है. अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं.
Samsung ने हाल में ही Galaxy F55 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. ये ब्रांड की F-सीरीज का पहला फोन है, जो विगन लेदर रियर पैनल के साथ आता है. इस फोन की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने Samsung Galaxy F54 5G की कीमतों में कटौती की है. ये फोन पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था.
ये दूसरा मौका है जब कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमतों में कटौती की है. कंपनी ने फरवरी 2024 में इस हैंडसेट की कीमतों में पहली बार कटौती की थी. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की नई कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Samsung Galaxy F54 5G की कीमत इस साल की शुरुआत में 5000 रुपये कम हुई थी. कटौती के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये हो गई थी. अब कंपनी ने इसके प्राइस में एक बार भी कटौती की है. Galaxy F54 5G की कीमत अब 2000 रुपये कम हुई है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F55 Review: मिड रेंज में प्रीमियम डिजाइन वाला बेहतरीन फोन
दूसरी बार कीतमों में कटौती के बाद इस फोन का प्राइस घटकर 22,999 रुपये से शुरू होता है. इसे आप स्टारडस्ट सिल्वर और मेटियोर ब्लू कलर में खरीद सकते हैं. इस हैंडसेट को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे. इस पर आपको EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है.
Samsung Galaxy F54 5G में 6.7-inch का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है. ये हैंडसेट Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 8GB RAM और 256GB का स्टोरेज मिलता है. स्टोरेज को आप 1TB तक माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 108MP का है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










