
Samsung Galaxy A12 क्वॉड कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
AajTak
Samsung Galaxy A12 को भारत में कंपनी की Galaxy A सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इसे पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A11 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है.
Samsung Galaxy A12 को भारत में कंपनी की Galaxy A सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इसे पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A11 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है. इसका मुकाबला बाजार में Redmi Note 9 Pro, Realme 7 और Oppo A52 जैसे स्मार्टफोन्स से रहेगा. Samsung Galaxy A12 की कीमत भारत में 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. ये फोन ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध रहेगा. इसकी बिक्री 17 फरवरी से रिटेल स्टोर्स, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए होगी. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Galaxy A12 के साथ 349 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर जियो ग्राहकों को 3,000 रुपये की वैल्यू का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. साथ ही पार्टनर्स से 4,000 रुपये के वाउचर्स भी मिलेंगे. इस ऑफर का लाभ नए-पुराने दोनों जियो ग्राहकों को मिलेगा. वहीं, Vi ग्राहकों को 299 रुपये के रिचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट भी मिलेगा. ये फोन जीरो-डाउनपेमेंट EMI ऑफर्स के साथ ही उपलब्ध होगा.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










