
Samsung ने लॉन्च किया 'Solve for Tomorrow' कंपटीशन, 1 करोड़ रुपये तक जीतने का मौका
AajTak
Samsung ने Solve for Tomorrow कंपटीशन लॉन्च किया है. इसमें युथ को आइडिया पेश करना होगा. अदर आपका आइडिया पसंद आता है तो आप 1 करोड़ रुपये तक जीत सकते हैं.
Samsung India ने युथ सेंट्रिंक नेशनल एजुकेशन और इनोवेशन कंपटीशन Solve for Tomorrow लॉन्च किया. इसमें भारत के यंग माइंड्स को इनवाइट किया गया है. उन्हें इनोवेटिव आइडिया लाना होगा जो उनके आसपास के लोगों और कम्युनिटी की लाइफ बदल सके.
Solve for Tomorrow के जरिए सैमसंग शहर और गांवों के 16 से 22 साल के युथ को सपोर्ट करेगा जो अपने आइडिया के जरिए दुनिया की वास्तविक दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करेंगे. पहले साल Solve for Tomorrow शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य देखभाल और कृषि, संयुक्त राष्ट्र की भारत को लेकर प्राथमिकता सतत विकास लक्ष्य एरिया पर फोकस करेगा.
इस सपोर्ट में टॉप 50 टीम की मेंटरिंग इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और IIT Delhi के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी मदद करेंगे. इससे उनके आइडिया एनहेंस करने में मदद मिलेगी. इसमें पार्टिसिपेशन का सर्टिफिकेट और डिजाइन थिकिंग, स्टेम, इनोवेशन के ऑनलाइन कोर्स के लिए 100,000 रुपये का वाउचर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- iPhone 12 पर मिल रही है बेहतरीन डील, केवल इतने रुपये में खरीदें Apple का ये फोन
इसके अलावा टॉप 10 टीमों को सैमसंग इंडिया ऑफिस, इसके R&D सेंटर्स और बेंगलुरु में सैमसंग Opera House विजिट करने का मौका मिलेगा. जहां पर उन्हें यंग सैमसंग के एम्पलाई और रिसर्चर से भी बातचीत करने का मौका दिया जाएगा.
इस प्रोग्राम के आखिरी में तीन नेशनल विनर्स की घोषणा की जाएगी. जिनको 1 करोड़ रुपये तक मेगा सपोर्ट दिया जाएगा. इसके अलावा कंपनी 6 महीने तक मेंटर सपोर्ट भी देगी ताकि आइडिया को अगले लेवल पर ले जाया जा सके. इसके लिए उन्हें IIT Delhi के एक्सपर्ट्स का गाइडेंस दिया जाएगा.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











