
Salmon Benefits: साल्मन फिश से शरीर को 10 फायदे, थायरॉइड-एनीमिया के रोगियों के लिए खास
AajTak
'अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' के मुताबिक, हमें सप्ताह में कम से कम दो बार सी फूड या मछली का सेवन करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट इसके लिए साल्मन मछली खाने की सलाह देते हैं, जो हमारे दिल की सेहत की लिए बहुत अच्छी मानी जाती है.
सेहतमंद जिंदगी के लिए डाइट में हेल्दी फूड शामिल करना बहुत जरूरी है. 'अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' के मुताबिक, हमें सप्ताह में कम से कम दो बार सी फूड या मछली का सेवन करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट इसके लिए साल्मन मछली खाने की सलाह देते हैं, जो हमारे दिल की सेहत की लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. आइए आपको साल्मन मछली खाने के 10 बड़े फायदों के बारे में बताते हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड- साल्मन ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत मानी जाती है. एक स्टडी के मुताबिक, इस एसिड से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं. यह ड्राय आई डिसीज, रयूमेटॉयड अर्थराइटिस के साथ-साथ हमारे ब्रेन फंक्शन के लिए भी काफी अच्छा होता है. प्रोटीन- यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, 100 ग्राम साल्मन फिश में करीब 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. महिलाओं के शरीर को दिन में करीब 14 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है, जबकि पुरुषों के शरीर को करीब 46 ग्राम प्रोटीन चाहिए. ये न सिर्फ हमारी बॉडी को सुचारू रूप से चलाता है, बल्कि मांसपेशियों को भी रिकवर करता है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












