
Sale के दौरान हो गए 'ऑनलाइन फ्रॉड' के शिकार? बस डायल करें ये 4 नंबर, मिल जाएंगे पैसे
AajTak
अगर आप भी Online Fraud का शिकार हो गए हैं तो आपको बस 4-अंकों का हेल्पलाइन नंबर याद रखना होगा. इससे साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में आप तुरंत शिकायत कर सकते हैं. समय पर की गई शिकायत से आपके पैसे मिलने के चांस भी काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. यहां इसकी डिटेल्स बता रहे हैं.
Amazon-Flipkart Sale की घोषणा हो गई है. इस सेल के दौरान स्कैमर्स भी एक्टिव हो जाते हैं. ऐसे में आपको ऑनलाइन फ्रॉड से बच के रहना चाहिए. सेल के दौरान फ्रॉड के मामले आते रहते हैं. ऐसे में अगर आपके साथ भी ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) हो जाए तो आपको तुरंत इसकी शिकायत करनी होगी.
इससे आपके पैसे वापस आने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. Online Fraud का शिकार कोई भी हो सकता है. लेकिन, समय रहते लिया गया एक्शन आपको फाइनेंशियल लॉस से बचा सकता है. ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत करने के लिए आपको केवल 4 अंक का फोन नंबर डायल करना होगा.
डायल करें 1930
हम यहां पर ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नंबर की बात कर रहे हैं. इसके लिए साइबर दोस्त के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी जानकारी दी गई है. साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में आपको 1930 डॉयल करना होगा.
पहले ये नंबर 155260 था. लेकिन, आप इसे चेंज करके 1930 कर दिया गया है. इसके अलावा आप http://cybercrime.gov.in वेबसाइट पर भी जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. साइबर क्राइम होने के बाद शिकायत करने में देरी ना करें. ज्यादा देर होने पर साइबर फ्रॉड से पैसे मिलने के चांस कम हो जाते हैं.
इस नंबर पर साइबर फ्रॉड की शिकायत के बाद एक Financial Intermediary Concern के साथ एक टिकट जनरेट किया जाता है. इससे जिस अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं और किसमें डाल गए हैं उस पर नजर रखी जाती है. इससे आपको पैसे वापस मिल जाते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










