
Saeed Ajmal: 'पिच देखकर बॉलिंग करनी है तो क्रिकेट छोड़ दें' PAK क्रिकेटर की गेंदबाजों को नसीहत
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने सपाट पिच के बहाने गेंदबाजों को नसीहत दे डाली है. अजमल का मानना है कि पिच देखकर बॉलिग करनी है तो टेस्ट क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान फ्लैट पिच को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच की पिच को लेकर कुछ ज्यादा ही सवाल खड़े हुए थे. अब पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज सईद अजमल ने सपाट पिच के बहाने गेंदबाजों को नसीहत दे डाली है.
अजमल के मुताबिक यदि कोई गेंदबाज सपाट पिचों की शिकायत करता है, तो टेस्ट क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए. अजमल ने कहा कि एक गेंदबाज को बल्लेबाज के साथ माइंड गेम खेलना चाहिए और फिर अपने पास मौजूद प्लान पर अमल करना चाहिए. अजमल ने यह भी कहा कि स्पिनर्स को पिच को देखने और फिर गेंदबाजी करने का कोई मतलब नहीं है.
विकेट लेने के लिए टेम्परामेंट की जरूरत
अजमल ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, 'विकेट लेने के लिए आपको टेम्परामेंट की जरूरत होती है. आपको बल्लेबाजों के साथ माइंड गेम खेलने के लिए 8-10 ओवर की अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और फिर आप अपनी योजना पर अमल कर पाएंगे. अगर आप 'सपाट पिचों' की शिकायत करना चाहते हैं तो आपको क्रिकेट छोड़ देना चाहिए. अगर स्पिनर पिच को देखेगा और फिर गेंदबाजी करेगा, तो स्पिनर होने का क्या मतलब है? स्पिनर्स को सभी परिस्थितियों में प्रदर्शन करना सीखना होगा.'
सईद अजमल ने बताया, 'यह धारणा सही नहीं है कि पाकिस्तान में हमेशा स्पिन अनुकूल विकेट होते हैं, ऐसा कभी नहीं था. यहां तक कि जब हम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेल रहे थे, तब भी हमें गेंद को स्पिन करना था और यह किसी जादुई तरीके से नहीं हुआ.'
बाबर की कोहली से तुलना की

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












