
Sachin Tendulkar Fake advertisements: 'नकली विज्ञापनों' पर भड़के सचिन तेंदुलकर, मुंबई में दर्ज कराई FIR
AajTak
सचिन तेंदुलकर नकली विज्ञापनों पर भड़क गए हैं. उन्होंने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी. सचिन की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर नकली विज्ञापनों पर भड़क गए हैं. दरअसल, कई विज्ञापनों में उनकी आवाज, फोटो और नाम का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसके बाद सचिन ने इस मामले में पुलिस कंपलेंट दी. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.
सचिन तेंदुलकर ने पुलिस को बताया कि उनकी आवाज, फोटो और नाम का इस्तेमाल कर लोगों को झांसा दिया जा रहा है. यह सब इंटरनेट के माध्यम से हो रहा है. मामले की गंभीरत को देखते हुए मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की 426, 465 और 500 धारा में केस दर्ज किया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











