
Russia-Ukraine War: रूस की चौतरफा घेराबंदी! बाल्टिक समुद्र से ब्लैक सागर तक NATO के 8 जंगी बेड़े तैनात
AajTak
नाटो ने एक अनुमान के आधार पर बताया कि यूक्रेन से चार सप्ताह के युद्ध में 7,000 से 15,000 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज गुरुवार को यूक्रेन में रूसी हमले पर चर्चा करने के लिए ब्रसेल्स में आपातकालीन नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लिया.
NATO leaders met today in Brussels: यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के एक महीने बाद आज गुरुवार को नाटो नेताओं ने ब्रसेल्स में मुलाकात की है. यहां उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन का रूसी हमले से लड़ने और आत्मरक्षा के अधिकार को बनाए रखने के लिए सुरक्षा सहायता के साथ समर्थन करना जारी रखेंगे. इसी बीच नाटो का कहना है कि बाल्टिक समुद्र से ब्लैक सागर तक नाटो के कुल आठ जंगी बेड़े तैनात किये जाने की भी तैयारी है.
नाटो की इस इमरजेंसी मीटिंग पर पूरी दुनिया की नजरें थी, क्योंकि यूक्रेन में रूस के खिलाफ नाटो के काउंटर प्लान पर इमरजेंसी मीटिंग में मुहर लगनी थी. मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति समेत दुनिया के 30 मुल्कों ने मंथन किया है. मीटिंग से जो बड़ी बात सामने आई, उससे साफ हैं कि पुतिन अपने ही परमाणु जाल में बुरे फंस चुके हैं. हालांकि जानकारों का कहना है कि इस मीटिंग में यूक्रेन के किसी भी फायदे की बात नहीं हुई है. मीटिंग में सीधे तौर पर नाटो ने अपने बचाव के लिए सभी योजनाओं पर बात की है. पुतिन पर NATO के 30 देश, जी-7 के सात देश और यूरोपीय यूनियन के 27 देश मिलकर दबाव बनाना चाहते हैं. नाटो का मकसद है रूस की सैन्य घेराबंदी करना ताकि इन देशों पर हमले की स्थिति में नाटो हमला कर सके. जी-7 देशों का मकसद है रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों को और बढ़ाते हुए दबाव बनाना और यूरोपीय यूनियन इस मामले में रूस पर कूटनीतिक हमले करना चाहता है. पुतिन पर NATO के 30 देश, जी-7 के सात देश और यूरोपीय यूनियन के 27 देश मिलकर दबाव बनाना चाहते हैं. नाटो का मकसद है रूस की सैन्य घेराबंदी करना ताकि इन देशों पर हमले की स्थिति में नाटो हमला कर सके. जी-7 देशों का मकसद है रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों को और बढ़ाते हुए दबाव बनाना और यूरोपीय यूनियन इस मामले में रूस पर कूटनीतिक हमले करना चाहता है.क्या बोले नाटो के जनरल सेक्रेटरी
नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलेनबर्ग ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि विश्व में इस बात पर सहमति बनेगी कि नाटो को पूर्वी सीमा पर थल, जल और वायु में अपनी सेनाओं की संख्या बढ़ाकर मजबूती दिखानी होगी. पहले चरण में नाटो के चार बैटल ग्रुप बुल्गारिया, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया में भेजे जाएंगे.
वहीं यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका, नाटो और यूरोपियन यूनियन की इन बैठकों से रूस चिढ़ गया है. रूस ने पहले ही ये धमकी दे दी थी कि अगर कोई देश इस युद्ध में यूक्रेन की ओर से आया तो रूस का दुश्मन होगा. और अगर ऐसा हुआ तो विश्व युद्ध छिड़ सकता है.
ऐसे में विश्व युद्ध की स्थित में रूस के साथ क्यूबा, चीन, अर्मेनिया, बेलारूस, अज़रबैजान, ईरान, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान होंगे तो यूक्रेन के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस, इटली, जापान और ऑस्ट्रेलिया होंगे.क्या बोले रूस के उपराजदूत यूएन में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोल्यांस्की ने कहा कि अगर नेटो देशों ने उकसाया तो रूस के पास परमाणु हमला करने का अधिकार है.
वहीं अमेरिका, रूस पर और रूस, अमेरिका पर केमिकल और बायोलॉजिकल हथियार रखने के आरोप लगाता रहा है. हाल ही में रूस ने अमेरिका पर यूक्रेन समेत कई यूरोपीय देशों में जैविक हथियारों की लैब बनाने का आरोप लगाया था. इस आरोप पर बाइडेन ने जवाब दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










