
Russia की हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'जिरकॉन' का टेस्ट सफल, गति- 1 सेकेंड में 3.1 KM
AajTak
Zircon Hypersonic Cruise Missile: रूस ने बैरेंट्स सागर से अपनी ताकतवर हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया. इसने 1000 किलोमीटर दूर व्हाइट सी में मौजूद टारगेट को सटीकता से ध्वस्त कर दिया. आइए जानते हैं इस मिसाइल की खासियत...
रूस (Russia) ने शनिवार यानी 28 मई 2022 को अपनी हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन (Zircon) का बैरेंट्स सागर (Barents Sea) में सफल परीक्षण किया. परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल ने सफेद सागर (White Sea) में 1000 किलोमीटर से थोड़ी ज्यादा दूरी पर मौजूद टारगेट को सटीकता से नष्ट कर दिया. इस मिसाइल की गति ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.
जिरकॉन (Zircon) हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल को 3M22 Tsirkon भी बुलाते हैं. रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस परीक्षण का वीडियो जारी किया है. इस मिसाइल को एक जंगी जहाज से दागा जा रहा है. यह तेजी से ऊपर जाते हुए आसमान में गायब हो जाती है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने कहा कि यह रूस की नई पीढ़ी की घातक मिसाइल है.
आवाज की गति से 9 गुना ज्यादा स्पीड
हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से 9 गुना ज्यादा गति में यात्रा कर सकती है. जिरकॉन (Zircon) मिसाइल एक सेकेंड में 3.1 किलोमीटर की दूरी तय करती है. यानी एक घंटे में 11 हजार किलोमीटर. रूस ने पिछले साल भी इस मिसाइल का जंगी जहाजों और पनडुब्बियों से सफल परीक्षण किया था.
ऑपरेशनल रेंज 1000 किलोमीटर है
जिरकॉन (Zircon) हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल की लंबाई 30 फीट है. इसका व्यास 24 इंच है. इसकी अधिकतम रेंज 1500 किलोमीटर है इसमें 200 Kt tnw परमाणु हथियार लगाया जाता है. इसमें स्क्रैमजेट इंजन लगा है. हालांकि ऑपरेशनल रेंज 1000 किलोमीटर है. यह अधिकतम 28 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










