
Rupee Fall: रुपया टूटने के क्या-क्या नुकसान हैं? पहली बार 90 तक लुढ़का, और कितना नीचे जा सकता है
AajTak
Rupee First Time At 90/Dollar: रुपया ने गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया है और बुधवार को ओपन होने के साथ ही डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर तक लुढ़क गया. करेंसी में गिरावट महंगाई में इजाफे का जोखिम बढ़ा सकती है.
भारतीय करेंसी रुपया (Indian Currency Fall) में गिरावट का सिलसिला जारी है और ये रुकती हुई नजर नहीं आ रही है. हर रोज गिरने का नया रिकॉर्ड बनाते हुए बुधवार Indian Rupee अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 के नीचे आ गया. जो इसका रिकॉर्ड लो-लेवल है. रिपोर्ट की मानें, तो बैंकों के इंपोर्टर्स की तरफ से लगातार डॉलर खरीदने की वजह से रुपया 90 प्रति डॉलर के निशान से नीचे गिरकर 90.14 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. बता दें किसी भी देश की करेंसी का तेजी से टूटना उसकी इकोनॉमी (Economy) के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता. आइए जानते हैं इसके क्या-क्या बड़े नुकसान हैं?
खुलते ही धड़ाम हो गया रुपया सबसे पहले बात करते हैं रुपये के ताजा हाल के बारे में, तो बता दें कि बुधवार को Indian Rupee डॉलर के मुकाबले 89.97 के स्तर पर खुला और फिर अचानक कुछ ही देर में ये फिसलकर 90 प्रति डॉलर के नीचे आ गया. ये खबर लिखे जाने तक 28 पैसे फिसलकर 90.14 के अपने सबसे निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा था. डीलरों के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India-US Trade Deal) में देरी भारतीय करेंसी में तेज गिरावट का मुख्य कारण बन रही हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्राइवेट सेक्टर बैंक के डीलर ने कहा कि भले ही हर कोई रुपये के 90 (प्रति डॉलर) की बात कर रहा था, लेकिन लोगों को उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी आसानी से हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कोई नहीं बता सकता कि हम यहां से कहां तक जाएंगे. कुछ डीलरों का कहना है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने Indian Currency में नुकसान को कम करने के लिए शायद डॉलर बेचे होंगे. इनका मानना है कि रुपया के लिए फिलहाल टेक्निकल सपोर्ट 90.20 प्रति डॉलर है.
2025 इंडियन करेंसी के लिए खराबभारतीय रुपया के लिए 2025 बेहद खराब साबित होता नजर आया है. अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले अब तक इंडियन करेंसी करीब 5 फीसदी के आसपास फिसल चुकी है. पहले से ही रिपोर्ट्स में बीते कुछ दिनों से जारी गिरावट के आधार पर इसके 90 के नीचे लुढ़कने का अनुमान जाहिर किया जा रहा था और बुधवार को खुलने के साथ ही रुपया इससे भी नीचे अपने नए लो-लेवल पर (Rupee All Time Low) पर आ गया. भारत-US ट्रेड डील में देरी के अलावा घरेलू और विदेशी बाजारों में बड़ी बिकवाली का दबाव भी इसमें गिरावट की बड़ी वजह नजर आया है.
इकोनॉमी के लिए ठीक नहीं ये गिरावट गौरतलब है कि जब किसी देश की करेंसी तेजी से टूटती है, तो इसे उस देश की इकोनॉमी के लिए ठीक नहीं माना जाता है. ऐसे में रुपया में गिरावट पर ब्रेक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाना बेहद जरूरी है. इसके तमाम तरह के नुकसान देखने को मिलते हैं, जिनमें महंगाई बढ़ने का जोखिम सबसे आगे है.
इसे सीधे शब्दों में समझें, तो डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार कमजोर होने का असर पेट्रोलियम पदार्थों पर दिखाई देता है. दरअसल, भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल (Crude Oil) आयात करता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो देश में अपनी जरूरत का 80% तेज इंपोर्ट किया जाता है. वहीं जब रुपये में गिरावट आती है, तो इस तेल को खरीदने के लिए ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ते हैं और इससे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा रहता है. अगर इनकी कीमतें बढ़ती हैं, तो फिर देश में ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में इजाफा देखने को मिलता है और आयतित वस्तुएं महंगी हो जाती हैं.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







