
RSS के शताब्दी वर्ष पर मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! जारी होगा डाक टिकट और सिक्का
AajTak
पीएम मोदी आरएसएस के शताब्दी वर्ष की पूर्व शाम एक कार्यक्रम में एक विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में पीएम के साथ-साथ आरएसएस के सरकार्यवाह (मुख्य संगठन मंत्री) दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद रह सकते हैं.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर केंद्र की मोदी सरकार एक बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी कर सकते हैं.
सूत्रों ने बताया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार ने डाक टिकट और सिक्का जारी करने बड़ा फैसला लिया है. सूत्रों की मानें तो डाक टिकट और सिक्का संघ के 100 साल पूरे होने की पूर्व शाम यानी की दशहरा से एक दिन पहले यानी एक अक्टूबर को जारी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि होंगे.
साथ ही इस कार्यक्रम में आरएसएस के सरकार्यवाह (मुख्य संगठन मंत्री) दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद रह सकते हैं. हालांकि, सरकार की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन सूत्रों का दावा है कि तैयारी अंतिम चरण में है.
सूत्रों के अनुसार, ये कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री, संघ के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे. हाल ही में दत्तात्रेय होसबाले ने शताब्दी वर्ष को 'राष्ट्र जागरण का वर्ष' बताते हुए इसके महत्व पर जोर दिया था.
1925 में हुई थी संघ की स्थापना
दरअसल, आरएसएस की स्थापना 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा विजयादशमी के दिन नागपुर में की गई थी. अब साल 2025 में इसका शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है जो संगठन के 100 वर्षों के सफर को चिह्नित करता है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








