
RSS की बेंगलुरु मीटिंग से लौटकर PM मोदी से मिले जेपी नड्डा, संगठन चुनाव को लेकर चर्चा
AajTak
जेपी नड्डा हाल ही में बेंगलुरु में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिले थे. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पार्टी संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी से उनकी यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात उस समय हुई जब नड्डा बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रतिनिधि सभा की बैठक से लौटे हैं.
RSS की बैठक के बाद पीएम मोदी से मुलाकात काफी अहम जेपी नड्डा हाल ही में बेंगलुरु में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिले थे. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पार्टी संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी से उनकी यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.
बता दें कि जेपी नड्डा 2020 में बीजेपी के अध्यक्ष बने थे. जनवरी 2023 में उनका कार्यकाल खत्म हो गया था. लेकिन लोकसभा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था.
'इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं'
एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कहा, 'इसमें हमारी कोई भूमिका या हस्तक्षेप नहीं है. ये उनका काम है वो करेंगे.'
उन्होंने कहा, 'जहां तक प्रचारक भेजने का सवाल है ऐसा कोई नियम नहीं है. अगर वो मांगेंगे तो विचार करेंगे. हम सिर्फ BJP के लिए प्रचारक भेजने का काम नहीं करते हैं, कई और संगठन हैं जो प्रचारक मांगते हैं और हम भेजते हैं, अगर उन्हें जरूरत होगी तो वो मागेंगे और हम तब देखेंगे.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










