
RSS औरंगजेब को अप्रासंगिक मानती है, पर देश में क्या कोई सुनने को तैयार है?
AajTak
औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर हिंदू हितों की बात करने वाली आरएसएस की ओर से एक अच्छी पहल की गई है. पर यह पहल तभी कारगर साबित होगी जब मुसलमानों की नुमाइंदगी करने वालों की ओर से भी इस तरह के उदार बयान आएंगे.
औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच आरएसएस के प्रवक्ता सुनील आंबेकर का एक बयान आया है. आंबेकर ने कहा है कि यह मसला आज प्रासंगिक नहीं है. उन्होंने कहा, किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं है.आरएसएस का यह रुख ऐसे समय आया है, जब औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की जा रही है. और नागपुर में तनाव के बाद हिंसा देखने को मिली है. जाहिर है कि सवाल उठेंगे ही कि अगर संघ इस तरह के विचार रख रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता औरंगजेब की कब्र को लेकर आक्रामक क्यों हो गए हैं. दूसरी ओर एक सवाल यह भी उठता है कि आंबेकर के पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कई बार कह चुके हैं कि मंदिर-मस्जिद का विवाद अब खत्म होना चाहिए. मस्जिदों के नीचे दबे मंदिरों की खोज अब बंद होनी चाहिए.पर संघ प्रमुख के इन बयानों के बाद भी कहीं से भी इस तरह के विवादों में कमी नहीं आ रही है.इसका अर्थ दो तरह से लिया जा सकता है. पहला संघ केवल सुझाव दे रही है , मानने या न मानने की मर्जी बीजेपी पर छोड़ रखी हो. पर सिक्के का दूसरा पहलू भी है. नागपुर में मामला औरंगजेब की कब्र का था. पर मध्यप्रदेश के महू में और यूपी के संभल में दूसरी तरह का मामला था. पर दंगे हर जगह हुए. इसलिए हिंसा को रोकना और माहौल को दूषित होने से बचाने के लिए दो तरफा पहल होनी चाहिए.
औरंगजेब का महिमामंडन करने वालों को कौन रोकेगा?
बॉलिवुड की छावा मूवी की रिलीज के बाद से मराठा साम्राज्य और मुगल शासक औरंगजेब की कहानी पर फिर से चर्चा शुरू हुई. शंभाजी महाराज को जिस तरह प्रताड़ित करके औरंगजेब ने मारा था उस पर बहस शुरू हुई. इस बीच समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को रहमतुल्लाह अलैह कहकर संबोधित किया . बस झगड़े की जड़ यही थी. आम तौर पर औरंगजेब को क्रूर और अत्याचारी शासक माना जाता है. हिंदुओं और सिखों को प्रताड़ित करने के चलते कई ऐतिहासिक किताबों में उसको आतताई के रूप में दिखाया गया है. खुद जवाहरलाल नेहरू भी उसे एक आतताई ही मानते थे. पर बीजेपी के नेताओं के मैदान में आ जाने के चलते सभी विरोधी राजनीतिक पार्टियों ने औरंगजेब के गुड़गान शुरू कर दिए हैं. मुसलमानों का एक तबका और लिबरल हिंदुओं के एक तबके ने औरंगजेब की जो गुड़गान शुरू की है उसके चलते मुंबई में माहौल खराब होने लगा. नागपुर में औरंगजेब जिंदाबाद के नारे से हिंदुओं को चिढ़ जरूर हुई होगी. जाहिर है कि ऐसे समय में हिंदुओं के हित की बात करने वाली आरएसएस की ओर से एक अच्छी पहल की गई है. पर यह पहल तभी कारगर साबित होगी जब मुसलमानों की नुमाइंदगी करने वालों की ओर से भी इस तरह के उदार बयान आएंगे. पर ऐसा नहीं हो रहा है.
आरएसएस की बात क्या मानेगी बीजेपी
पिछले साल लोकसभा चुनावों के पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बयान के चलते संघ और बीजेपी के नेताओं के बीच कुछ तनाव चल रहा था. माना जा रहा था कि नड्डा के उस बयान के चलते ही लोकसभा चुनाव में आरएसएस का सहयोग बीजेपी को नहीं मिला. जाहिर है कि बीजेपी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी. बाद में संघ प्रमुख भागवत के बयान से भी स्पष्ट हुआ था कि कुछ न कुछ दोनों संगठनों के बीच जरूर चल रहा था.
पर बाद में स्थितियां सुधर गईं. राज्य विधानसभा चुनावों में आरएसएस ने तन मन लगाकर काम किया और बीजेपी ने भारी जीत दर्ज की. पर यह कहना कि मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर या औरंगजेब के मुद्दे पर बीजेपी नेता आरएसएस का कहा मानेंगे ही इसमें संदेह है. क्योंकि आरएसएस एक सांस्कृतिक संगठन रहा है . संघ और बीजेपी के बीच बहुत से मामलों पर मतभेद रहा है. पर संघ ने कभी बीजेपी पर दबाव नहीं डाला है. वैसे भी औरंगजेब के मुद्दे पर बीजेपी सीधे सीधे कुछ नहीं कर रही है. हां विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत कुछ सहयोगी संगठन औरंगजेब की कब्र को स हटाने की मांग कर रहे हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







