
RS चुनाव: ओवैसी की पार्टी ने चौंकाया, बीजेपी को हराने के लिए शिवसेना के नेतृत्व वाले MVA को वोट देने का ऐलान
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने ट्वीट कर वोटिंग से पहले पार्टी के फैसले को बताया. उन्होंने बताया कि AIMIM विधायक महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करेंगे. 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में AIMIM के 2 विधायक हैं.
महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों पर आज चुनाव है. इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) ने शिवसेना के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करने का ऐलान किया है. हालांकि, AIMIM विधायक कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट करेंगे.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने ट्वीट कर वोटिंग से पहले पार्टी के फैसले को बताया. उन्होंने बताया कि AIMIM विधायक महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करेंगे. 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में AIMIM के 2 विधायक हैं.
AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, हमारी पार्टी ने बीजेपी को हराने के लिए राज्यसभा में महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, हमारी विचारधारा शिवसेना से अलग बनी रहेगी, जो MVA कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन में है. उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे 2 विधायक कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट करेंगे.
जलील ने बताया कि उनकी पार्टी ने सरकार के सामने धुले और मालेगांव दोनों सीटों पर विकास संबंधी शर्ते रखी हैं. एआईएमआईएम ने सरकार से महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) में अल्पसंख्यक सदस्य नियुक्त करने और महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए कदम उठाने की भी मांग की है. पार्टी द्वारा रखी गई एक और शर्त मुसलमानों को आरक्षण को लेकर है.
महाराष्ट्र में 6 सीटों पर चुनाव महाराष्ट्र में 6 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है. यहां 6वीं सीट पर निर्दलियों की भूमिका अहम मानी जा रही है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने चार उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि बीजेपी ने 3 उम्मीदवारों को उतारा है. महाराष्ट्र में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 42 विधायक चाहिए.
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं. महाविकास अघाड़ी के पास 168 विधायकों का समर्थन है. इनमें शिवसेना के 55, एनसीपी के 53, कांग्रेस के 44 और अन्य पार्टियों के 8 और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं. बीजेपी के पास 106 विधायक हैं. जबकि 7 अन्य का समर्थन है. ऐसे में बीजेपी अपने दो उम्मीदवारों को आसानी से जिता सकती है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अनिल बोंडे आसानी से राज्यसभा पहुंच जाएंगे. लेकिन तीसरे उम्मीदवार धनंजय महादिक के पास 29 वोट हैं, ऐसे में उन्हें जीतने के लिए 13 और वोट चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










