
Rose Day Wishes: 'चेहरा आपका खिला रहे गुलाब की तरह...' रोज डे पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
AajTak
हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो जाती है. 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है. लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों या पार्टनर को आज के दिन गुलाब का फूल भेंट करते हैं. साथ ही लोग अपने पार्टनर से दिल की बात भी कहते हैं. रोज डे के मौके पर आप अपने प्रियजन को खास शुभकामना संदेश भेजकर स्पेशल फील करवा सकते हैं.
Happy Rose Day 2025: फरवरी का महीना कपल्स के लिए बेहद ही खास होता है. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है, जिसका हर दिन प्यार को बढ़ावा देने वाला होता है. जिसे आप पसंद करते हैं, उसे गुलाब का फूल, टेडी और चॉकलेट देकर इम्प्रेस करते हैं. रोड डे के मौके पर आप अपने प्रियजनों को खास मैसेज भेजकर प्यार का इजहार कर सकते हैं.
> चेहरा आपका खिला रहे गुलाब की तरह, नाम आपका रोशन रहे आफताब की तरह. गम में भी आप हंसते रहे फूलों की तरह.Happy Rose Day 2025
> गुलाब खिलते रहें जिंदगी की राह में, हंसी चमकती रहे आपकी निगाह में. कदम कदम पर मिले खुशी की बहार आपको, दिल देता है यही दुआ बार-बार आपको.Happy Rose Day 2025
> टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है, बिता हुआ पल यादें दे जाता है. हर शख्स का अपना अंदाज होता है, कोई जिंदगी में प्यार तो, कोई प्यार में जिंदगी दे जाता है.Happy Rose Day 2025
> मेरा हर ख्वाब आज हकीकत बन जाए, जो हो बस तुम्हारे साथ ऐसी जिंदगी बन जाए. हम लाएं लाखों में एक गुलाब तुम्हारे लिए. और ये गुलाब मोहब्बत की शुरुआत बन जाए.Happy Rose Day 2025

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










