
Rohit Sharma Vs Virat Kohli, Ind Vs Sa: ‘दोनों में कोई दिक्कत नहीं...’, अभी तक टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़े कोहली, अटकलें तेज!
AajTak
साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले टीम इंडिया मुंबई में इकट्टा हो गई है. टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं.
Rohit Sharma Vs Virat Kohli, Ind Vs Sa: टीम इंडिया को जल्द ही साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होना है. 26 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया अभी से मुंबई में जुट गई है. टीम इंडिया के कई खिलाड़ी लगातार प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ले रहे हैं और क्वारनटीन होने की तैयारी में हैं. लेकिन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली मंगलवार को टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. जिसके बाद वह कुछ दिन के लिए क्वारनटीन होंगे और बाद में टीम के साथ साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होंगे. ये सब तब हुआ है जब विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है. ऐसे में कई तरह के कयास लगना शुरू हो गए थे, लेकिन टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है. Insidesport के मुताबिक, टीम इंडिया के एक खिलाड़ी का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच में कोई भी दिक्कत नहीं है. विराट कोहली का हर कोई सम्मान करता है, वो जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












