
Rohit Sharma tribute to Rahul Dravid: पत्नी रीतिका मारती हैं रोहित शर्मा को ये ताना... राहुल द्रविड़ को लिखे विदाई मैसेज में कप्तान ने कर दिया भावुक
AajTak
भारतीय टीम ने पिछले ही महीने रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता है. यह द्रविड़ के कार्यकाल में आखिरी टूर्नामेंट रहा. अब उन्होंने विदाई ले ली है. ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इतने दिनों के बाद सोशल मीडिया पर द्रविड़ के नाम एक भावुक पोस्ट शेयर की है.
Rohit Sharma tribute to Rahul Dravid: रोहित शर्मा ने पिछले महीने ही अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जिताया है. यह खिताब टीम ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में जीता है. पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ का इस टूर्नामेंट के साथ ही भारतीय टीम में कोचिंग कार्यकाल भी खत्म हो गया है.
द्रविड़ ने अब विदाई ले ली है. ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इतने दिनों के बाद सोशल मीडिया पर द्रविड़ के नाम एक भावुक पोस्ट शेयर की है. रोहित ने बताया है कि उनकी पत्नी रीतिका सजदेह उन्हें हमेशा ताना मारती है और कहती है कि द्रविड़ उनकी (रोहित) वर्क वाइफ हैं.
'सही शब्द ढूंढने की कोशिश कर रहा था'
इतने समय बाद पोस्ट शेयर करने को लेकर भी रोहित ने सफाई दी और कहा कि उन्हें अब तक शब्द नहीं मिल रहे थे. कप्तान रोहित ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए मैं सभी शब्द ढूंढने की कोशिश कर रहा था. मुझे भरोसा नहीं है कि मैं कभी ऐसा कर भी पाउंगा. यही कारण है कि यह मेरी एक कोशिश है.'
कप्तान रोहित ने लिखा, 'बचपन से करोड़ों दूसरे लोगों की तरह मैंने आपको खेलते हुए देखा है, लेकिन मैं लकी हूं कि आपके साथ इतने नजदीक से काम करने का मौका मिला. आप इस खेल के जबरदस्त योद्धा हैं, लेकिन कोच बनकर जब आए तब आपने अपने सारी उपलब्धियों को पीछे छोड़ दिया और जहां पर हम सब लोग आपसे अपनी मन की बात कह सके उस लेवल पर आ गए.'
'मेरी पत्नी आपको मेरी वर्क वाइफ पुकारती है'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











