
Rohit Sharma and Virat Kohli: कोई गिला-शिकवा नहीं! कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर डालीं विराट कोहली की तस्वीरें
AajTak
भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से मात दी. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में यह भारत का पहला टेस्ट मैच था, जिसमें इतिहास रचा गया. लेकिन यह मैच विराट कोहली के लिए भी काफी खास था.
भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेला गया टेस्ट मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया. भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से मात दी. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में यह भारत का पहला टेस्ट मैच था, जिसमें इतिहास रचा गया. लेकिन यह मैच विराट कोहली के लिए भी काफी खास था.
विराट कोहली ने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला. मैच के दौरान टीम इंडिया ने विराट कोहली को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. मैच शुरू होने से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने भी विराट कोहली को स्पेशल कैप सौंपी थी.
मोहाली टेस्ट में जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं. खास बात यह रही कि रोहित शर्मा ने दो तस्वीरें विराट कोहली भी डालीं. जिनमें टीम इंडिया ने विराट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












