
Rohit Sharma: 16 पारी, 10.37 का औसत, 166 रन... रोहित शर्मा का फ्लॉप शो, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टेंशन
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर में हुआ, जिसे भारतीय टीम ने 38.4 ओवरों में ही 4 विकेट से जीत लिया. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप परफॉर्मेंस रहा. उन्होंने 7 गेंदें खेलीं, लेकिन रन 2 ही बना सके. रोहित पिछली 16 पारियों (तीनों फॉर्मेट) में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं.
Rohit Sharma Fail, IND vs ENG: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार आगाज किया. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को भारतीय टीम ने 38.4 ओवर में ही 4 विकेट से जीत लिया.
यह मैच जरूर भारतीय टीम ने जीत लिया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट के लिए अब भी एक बड़ी टेंशन बनी हुई है. यह कप्तान रोहित की खराब फॉर्म है. हिटमैन लगातार फ्लॉप नजर आ रहे हैं. उनका बल्ला एकदम खामोश दिखाई दे रहा है.
पिछली 16 पारियों में बनाए सिर्फ 166 रन
नागपुर वनडे में कप्तान रोहित ने 7 गेंदें खेलीं, लेकिन रन 2 ही बना सके. पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने रोहित को अपनी इनस्विंगर बॉल के जाल में फंसाते हुए कैच आउट कराया. भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद इसी फॉर्मेट में चैम्पियंस ट्रॉफी भी खेलनी है. ऐसे में रोहित की खराब फॉर्म चिंता का बड़ा कारण बनी हुई है.
रोहित के पास अब भी इस सीरीज में 2 वनडे मुकाबले हैं, जिनमें वो अपनी शानदार फॉर्म वापस हासिल कर सकते हैं. उनका पिछली कुछ पारियों में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है. कप्तान रोहित ने तीनों फॉर्मेट की पिछली 16 पारियों में सिर्फ 166 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 10.37 का रहा, जो बेहद खराब है.
पिछली 16 पारियों में कप्तान रोहित का स्कोर 6,5,23,8,2,52,0,8,18,11,3,6,10,3,9,2 रहा है. इस दौरान कप्तान रोहित सिर्फ एक फिफ्टी लगा सके हैं. वो इन 16 पारियों में सिर्फ 2 ही बार 20 या उससे ज्यादा का स्कोर बना सके हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












