
Road Safety World Series: युवराज सिंह के बल्ले की धार आज भी तेज, सीरीज में जड़े सबसे ज्यादा 17 छक्के
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के बल्ले की धार आज भी तेज है. उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. युवराज पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियों में रहे.
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के बल्ले की धार आज भी तेज है. उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. युवराज पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियों में रहे. उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी की. युवराज ने मैच में चार छक्के जड़े. इसके साथ ही वह सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 17 छक्के मारे. श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ फाइनल मैच में युवराज सिंह ने 41 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के की मदद से 60 रन बनाए. युवराज की पारी की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. इससे पहले इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












