
Road Accident: दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा हादसे, जानें-बाकी राज्यों का हाल
AajTak
Road Accident in India: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क हादसों को लेकर सदन में रिपोर्ट पेश की गई. रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में देश में सड़क हादसों की कुल संख्या 449,002 थी. वहीं, विश्व में भारत तीसरे स्थान पर है.
Road Accident in India: सदन में चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान देश में सड़क हादसों (Road Accident) को लेकर विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा. जिसका जवाब देते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) की तरफ राज्यों द्वारा प्राप्त किए गए आंकड़ों से तैयार डेटा पेश किया गया. जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में सड़क हादसों की कुल संख्या 449,002 है. जबकि 2018 में ये आंकड़ा 467,044 और वर्ष 2017 में 464,910 थी. सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों की अधिकतम संख्या का मुख्य कारण वाहनों की तेज गति है
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










