
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
ABP News
UP News: आरएलडी में शामिल होने के बाद केसी त्यागी ने कहा कि जो सवाल चौधरी चरण सिंह छोड़ गए थे उनको हम मजबूती देना चाहते हैं ताकि किसान खुशहाल हों और देश ज्यादा मजबूत बन सके.
जदयू के नेता रहे केसी त्यागी और उनके बेटे अम्बरीष त्यागी रविवार (22 मार्च) को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हो गए. रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. वहीं रालोद में शामिल होने के बाद के.सी. त्यागी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरएलडी और जेडीयू में कोई अंतर नहीं है. दोनों चौधरी चरण सिंह, राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं से प्रेरणा लेते हैं. जो सवाल चौधरी चरण सिंह छोड़ गए थे उनको हम मजबूती देना चाहते हैं ताकि किसान खुशहाल हों और भारत मजबूत बने.
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य लोक दल को इतना मजबूत बनाना है कि उत्तर प्रदेश में एनडीए सरकार फिर से बने. मैं पहले विधायक और सांसद रह चुका हूं. उन्होंने कहा, ''मैं अब MP, MLA बनने के लिए नहीं, बल्कि जयंत चौधरी को चौधरी चरण सिंह की तरह देखने RLD में आया हूं. चौधरी चरण सिंह ने बहुत कम उम्र में मुझे हापुड़ से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था. उन्होंने मुझे पैसा भी दिया था और उम्मीद करता हूं कि वह दिन आए जब जयंत चौधरी के हाथ से पीएम फिर बने.''
VIDEO | Delhi: K C Tyagi after joining Rashtriya Lok Dal, says, “There is no difference between RLD and JD(U). Both draw inspiration from leaders like Chaudhary Charan Singh, Ram Manohar Lohia and Karpoori Thakur. We want to strengthen the issues left behind by Chaudhary Charan… pic.twitter.com/NkVUVKj57u

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












