
RJD की मीटिंग छोड़कर गुस्से में निकले तेज प्रताप, बोले- श्याम रजक ने मेरी बहन को दी गाली
AajTak
RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को भारी हंगामा हुआ. दरअसल राजद नेता तेजप्रताप यादव मीटिंग से तमतमाते हुए निकले. इस दौरान तेजप्रताप यादव ने श्याम रजक को RSS का एजेंट बताया.
RJD के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को भारी हंगामा हुआ. दरअसल राजद नेता तेजप्रताप यादव मीटिंग से तमतमाते हुए निकले. इस दौरान तेजप्रताप यादव ने श्याम रजक को RSS का एजेंट बताया. मीटिंग से बाहर निकलने के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि श्याम रजक ने मेरी बहन को गाली दी.
दरअसल, नई दिल्ली में RJD का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था. बैठक में लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे. लेकिन थोड़ी देर बाद ही तेज प्रताप यादव मीटिंग छोड़कर बाहर निकल आए. वह गुस्से से लाल थे. इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता श्याम रजक पर बड़ा आरोप लगाया. तेज प्रताप ने कहा कि श्याम रजक ने मुझे बहन की गाली दी है. इसका ऑडियो मेरे पास है. मैं अपने सोशल मीडिया पेज से इस ऑडियो को शेयर करूंगा.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब हमने श्याम रजक से कार्यक्रम के बारे में पूछा तो उन्होंने गंदी-गंदी गालियां दीं. मेरी बहन और पीए को गाली दी गई. इसका ऑडियो हम बिहार की जनता को सुनाएंगे. तेज प्रताप ने श्याम रजक पर RSS और बीजेपी का एजेंट होने का आरोप भी लगाया. साथ ही कहा कि ऐसे बीजेपी-आरएसएस के लोगों को संगठन से बाहर कर देना चाहिए. इस दौरान जब तेजप्रताप यादव से मीटिंग छोड़कर जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यहां कोई गाली सुनने नहीं आया है.
श्याम रजक की प्रतिक्रिया भी सामने आई
एजेंसी के मुताबिक इस मामले में श्याम रजक की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करनी है. तेजप्रताप जो कहना चाहते हैं, वह कह रहे हैं. वह शक्तिशाली हैं और मैं एक दलित व्यक्ति हूं. इसके अलावा कुछ नहीं कह सकता.
जगदानंद सिंह बैठक में नहीं हुए शामिल

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










