
RJD का वोट गणित चलेगा या सुशासन बाबू का जादू? तेजस्वी और नीतीश के लिए रुपौली उपचुनाव कैसे बन गया है 'नाक का सवाल'
AajTak
बिहार के पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में आरजेडी और जडीयू आमने-सामने हैं. आरजेडी ने जेडीयू विधायक रहीं बीमा भारती पर ही भरोसा जताया है तो वहीं जेडीयू ने भी उसी कम्युनिटी से उम्मीदवार उतारा है जिससे बीमा आती हैं. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के लिए नाक का सवाल बन गए इस उपचुनाव में आरजेडी का नया वोट गणित चलेगा या सुशासन बाबू के चेहरे का जादू?
बिहार के पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. इस सीट के लिए 10 जून को मतदान होना है. सूबे की सत्ता पर काबिज जनता दल (यूनाइटेड) ने इस सीट से कलाधर मंडल को टिकट दिया है तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में आईं बीमा भारती पर ही भरोसा जताया है. बीमा भारती इस सीट से 2020 के चुनाव में जेडीयू के टिकट पर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुई थीं. रुपौली उपचुनाव में आरजेडी की बीमा भारती और जेडीयू के कलाधर मंडल के बीच है लेकिन साख सीएम नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की दांव पर लगी है. ये उपचुनाव दोनों नेताओं के लिए नाक का सवाल बन गया है.
नीतीश-तेजस्वी के लिए नाक का सवाल
लोकसभा चुनाव नतीजे आने के करीब महीनेभर बाद हो रहा रुपौली का उपचुनाव नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, दोनों के लिए ही नाक का सवाल बन गया है. हालिया लोकसभा चुनाव में दोनों ही दलों को पूर्णिया में हार का सामना करना पड़ा था. अब रुपौली उपचुनाव में जीत के जरिए दोनों दल 2025 चुनाव से पहले अपनी सियासी उम्मीदों को नई उड़ान देने के लिए पूरी ताकत झोक रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रुपौली में जेडीयू उम्मीदवार के लिए प्रचार किया और बीमा भारती को निशाने पर रखा तो वहीं उनकी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने कैंप कर प्रचार की बागडोर संभाली.
नीतीश ने बीमा को तीन बार विधायक और राज्य सरकार में मंत्री बनाने का जिक्र कर दावा किया कि इतनी इज्जत दी फिर भी हमें छोड़कर भाग गईं. नीतीश के बयान पर बीमा की प्रतिक्रिया आई है और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी पलटवार किया. तेजस्वी यादव ने जेडीयू पर अति पिछड़े की बेटी को अपमानित करने का आरोप लगाया. नीतीश के सामने जेडीयू की जीती सीट बचाने की चुनौती है. वहीं, तेजस्वी के सामने यह साबित करने की चुनौती है कि लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने वोटों का जो नया समीकरण गढ़ा था, वह कोई तुक्का नहीं है. गौरतलब है कि बीमा भारती 2020 में रुपौली सीट से एनडीए की ओर से जेडीयू के टिकट पर जीती थीं.
ब्रांड नीतीश और तेजस्वी के समीकरणों का लिटमस टेस्ट
लोकसभा चुनाव नतीजों के पहले ब्रांड नीतीश की साख कमजोर होने की चर्चा चल निकली थी. एग्जिट पोल में भी जेडीयू को नुकसान के अनुमान जताए गए थे लेकिन इन सबको धता बताते हुए नीतीश कुमार की पार्टी ने बीजेपी के बराबर 12 सीटें जीत लीं जो आरजेडी के मुकाबले तीन गुना है. आरजेडी को चार सीटों पर जीत मिली थी. रुपौली उपचुनाव ब्रांड नीतीश के साथ ही लोकसभा चुनाव में आरजेडी की ओर से गढ़े गए वोटों के नए समीकरण का भी लिट्मस टेस्ट माने जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव में आरजेडी भले ही चार सीटें जीत सकी, सूबे में उसकी अगुवाई वाले गठबंधन ने 10 सीटें हासिल की थी. पार्टी जेडीयू का कोर वोटर माने जाने वाले कुर्मी-कुशवाहा वर्ग में भी सेंधमारी करने में एक हद तक सफल रही थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



