
RJD उम्मीदवार सत्येंद्र साह 21 साल पुराने केस में अरेस्ट, क्या JMM ले रहा बदला?
AajTak
बिहार की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया, जब सासाराम से RJD उम्मीदवार सत्येंद्र साह को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई उनके नामांकन दाखिल करने के ठीक बाद हुई, जो 2004 के एक पुराने डकैती मामले से जुड़ी है. इस घटनाक्रम पर सवाल उठाए जा रहे है कि क्या ये संयोग है, प्रयोग है या साजिश है? इस गिरफ्तारी ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है, क्योंकि यह JMM द्वारा बिहार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा और सीट-बंटवारे को लेकर RJD पर हमला बोलने के तुरंत बाद हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











