
Rishabh Pant: 5 मैच 58 रन... चाहे जो हो ऋषभ पंत नहीं होंगे टीम से बाहर, कोच राहुल द्रविड़ ने कर दिया ऐलान
AajTak
ऋषभ पंत अपने खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं. इसके बावजूद कोच राहुल द्रविड़ ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर भरोसा जताया है.
Rahul Dravid on Rishabh Pant: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं. इस बीच भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान आया है. उन्होंने साफ किया कि ऋषभ पंत इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों का ‘बड़ा’ और ‘अभिन्न’ हिस्सा हैं.
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम का नेतृत्व करने वाले पंत 5 पारियों में केवल 58 रन ही बना पाए, जिससे सबसे छोटे प्रारूप में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे.
'ऋषभ पंत हमारी योजनाओं का बहुत बड़ा हिस्सा'
द्रविड़ ने हालांकि स्पष्ट किया कि पंत टीम में बने रहेंगे. द्रविड़ ने पांचवें मैच के बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण सीरीज 2-2 से बराबर छ्रटने के बाद कहा, ‘निजी तौर पर वह कुछ और रन बनाना पसंद करता, लेकिन यह उससे संबंधित नहीं है. निश्चित रूप से वह अगले कुछ महीनों में हमारी योजनाओं का बहुत बड़ा हिस्सा है.’
असल में द्रविड़ आईपीएल के दौरान पंत की 158 से अधिक के स्ट्राइक रेट से प्रभावित थे, जिसमें इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 340 रन बनाए थे जो कि अपेक्षानुसार नहीं थे.
एक सीरीज के आधार पर खिलाड़ी आकलन नहीं करेंगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











