
Rishabh Pant: 'उन्होंने गलतियों से सीखा नहीं...', कप्तान ऋषभ पंत पर भड़के सुनील गावस्कर
AajTak
सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत के शॉट सेलेक्शन की आलोचना की है. पंत लगातार ऑफ-स्टंप से बाहर की गेंद पर विकेट गंवा रहे हैं.
ऋषभ पंत का टी20 क्रिकेट में हालिया फॉर्म काफी निराशाजनक रहा है. शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ राजकोट में खेले गए मुकाबले में भी पंत 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पंत केशव महाज द्वारा फेंकी गई ऑफ-स्टंप के काफी बाहर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. यदि पंत गेंद को छोड़ देते तो वह शायद वाइड हो जाती.
अब ऋषभ पंत के शॉट सेलेक्शन पर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने नाराजगी जाहिर की. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भी वह कई मौकों पर घटिया शॉट खेलकर आउट हो चुके हैं, जिसके चलते उनकी आलोचना हो चुकी है.
वह ताकत भी नहीं लगा पाते: गावस्कर
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'उन्होंने अपनी पिछली तीन डिसमिसल्स से बिल्कुल नहीं सीखा है. वे वाइड गेंद फेंकते हैं जिसे वह मारने की कोशिश करते हैं और शॉट में पूरी ताकत भी नहीं लगा पाते. उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर वाली गेंद पर हवाई शॉट खेलने से बचना होगा. गेंद शॉर्ट-थर्ड मैन में चला गई. वे सभी उनके लिए योजना बनाते हैं. साउथ अफ्रीकी गेंदबाज और टेम्बा बावुमा सिर्फ ऑफ स्टंप के बाहर वाइड गेंदबाजी करने की रणनीति बनाते है और आप उसमें फंस जाते हैं.'
10 बार ऐसी गेंदों पर हुए आउट
गावस्कर ने आगे कहा, '2022 में टी20 क्रिकेट में 10 बार उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट किया गया है. उनमें से कुछ को वाइड माना जाता अगर उन्होंने गेंद को खेला नहीं होता. वह गेंदें स्टंप से बहुत दूर हैं. उन गेंदों से पंत काफी दूर खड़े रहे रहते हैं, इसलिए ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर शॉट खेलने के लिए कभी भी पर्याप्त ताकत नहीं मिलेगी.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











