
RIL-SBI के मार्केट कैप में इजाफा, इन 8 कंपनियों को हुआ नुकसान!
AajTak
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट हावी रहा. जिस वजह से अधिकतर कंपनियों के मार्केट कैप घटे. बीएसई की टॉप-10 कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1,23,670.47 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई.
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट हावी रहा. जिस वजह से अधिकतर कंपनियों के मार्केट कैप घटे. बीएसई की टॉप-10 कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1,23,670.47 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. बजट के दिन से लगातार तेजी के बाद पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 654.54 अंकों गिरावट देखने को मिली. गिरावट के बावजूद पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 में से दो ऐसी कंपनियां थीं, जिसमें बढ़त देखी गईं. रिलायंस इंडस्ट्रीज और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक इंडिया के मार्केट कैप में इजाफा हुआ. बीते हफ्ते टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में से सबसे अधिक गिरावट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में दर्ज हुई. इसका बाजार मूल्यांकन 44,672.14 करोड़ रुपये घटकर 11,52,770.11 करोड़ रुपये रह गया. इसी तरह HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण 23,964.99 करोड़ रुपये घटकर 8,47,754.65 करोड़ रुपये रह गया है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










