
Rich & Poor Formula: अब 50 लाख सैलरी वाले भी गरीब, ये कैसे हो सकता है? CFA ने बताया पूरा गणित
AajTak
Salary is Not Wealth: हाई सैलरी वाले प्रोफेशनल अक्सर 'कर्मचारी' बनकर रह जाते हैं, वे तनख्वाह और बोनस पर पूरी तरह से निर्भर होते हैं. जबकि असल संपत्ति बनाने के लिए उन्हें रणनीति अपनानी पड़ती है.
इस देश में अमीर कौन है, और गरीब कौन? कहा जाता है कि अगर आपकी सैलरी (Salary) लाखों में हैं तो फिर आप अमीर हैं. लेकिन अब एक नई बहस छिड़ गई है. अगर आप सालाना 50 लाख रुपये भी कमा रहे हैं, तो भी आपको गरीब कहा जाएगा.
दरअसल, फाइनेंशियल एक्सपर्ट हिमांशु पांड्या (CFA) ने तर्क के साथ बताया है कि अगर आपकी सालाना आय 50 लाख रुपये भी है, तो भी आप 'अमीर' नहीं कहे जा सकते. क्योंकि आप पूरी तरह से सिर्फ सैलरी पर निर्भर हो जाते हैं, जबकि असली अमीरी तब आती है, जब पैसा आपके लिए काम करने लगे.
पांड्या का तर्क है कि हाई सैलरी वाले प्रोफेशनल अक्सर 'कर्मचारी' बनकर रह जाते हैं, वे तनख्वाह और बोनस पर पूरी तरह से निर्भर होते हैं. जबकि असल संपत्ति बनाने के लिए उन्हें रणनीति अपनानी पड़ती है.
हिमांशु के LinkedIn पर वायरल पोस्ट के मुताबिक मोटी सैलरी के बावजूद अधिकतर लोग पैसों की आज़ादी नहीं पा पाते, क्योंकि उनकी आय पर बहुत ज्यादा हिस्सा टैक्स में चला जाता है. साथ ही सैलरी बढ़ने से खर्चे भी बढ़ जाते हैं. यानी जितना ज़्यादा कमाते हैं, उतना ज़्यादा सरकार को टैक्स और खुद पर खर्च कर देते हैं.
वे कहते हैं कि अमीर बनने के लिए सिर्फ सैलरी बढ़ाना काफी नहीं है, बल्कि कमाई को सही दिशा में लगाना जरूरी है. उन्होंने इसके लिए तीन बड़े तरीके बताए हैं..
1. स्मार्ट सैलरी प्लान सिर्फ सैलरी पर टैक्स देने के बजाय, अपनी आय का कुछ हिस्सा HRA, LTA जैसे टैक्स-फ्री भत्तों के रूप में लें. निवेश ऐसे साधनों में करें, जिनसे टैक्स में राहत मिले. अमीर बनने के लिए ज्यादा कमाना नहीं, बल्कि समझदारी से कमाए पैसे को मैनेज करना जरूरी है. कमाई एक बड़ा हिस्सा निवेश के लिए हर हाल में निकालें, और उसे सही जगह पर निवेश करें.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












