
Rich Indian: 31000 इंडियंस हर साल कमा रहे ₹10 करोड़... जानिए 5 करोड़ की कमाई वाले कितने भारतीय
AajTak
Centrum Institutional की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2019 से 2024 तक देश में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाले लोगों की संख्या में 63 फीसदी का बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है.
भारत में अमीरों (Rich Indian's) की तादाद और कमाई दोनों तेजी बढ़ रही हैं. इसका अंदाजा एक रिपोर्ट में जारी किए गए आंकड़ों को देख आसानी से लगाया जा सकता है. जी हां, सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की नई रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि देश में 31,000 से ज्यादा लोग हर साल 10 करोड़ रुपये (Crorepati) की कमाई कर रहे हैं, जबकि 5 करोड़ रुपये सालाना कमाने वालों की तादाद 58,000 के पार निकल गई है. ये आंकड़े हाई नेटवर्थ वाले लोगों की जबर्दस्त कमाई दर्शाने वाले हैं.
पांच साल में कर डाली तगड़ी कमाई सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च (Centrum Institutional Research) रिपोर्ट में साल 2019 से 2024 यानी बीते पांच साल के आंकड़े जारी किए गए हैं और बताया गया है कि भारत में करोड़पतियों की संख्या (Crorepati) तेजी से बढ़ रही है. इन 5 सालों में भारत में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संख्या में 63 फीसदी का जोरदार इजाफा देखने को मिला है और फिलहाल 31,800 करोड़पति सालाना इतनी कमाई कर रहे हैं. इस अवधि में 10 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वालों की कुल नेटवर्थ 121 फीसदी के इजाफे के साथ 38 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो 121 फीसदी का उछाल दर्शाता है.
इसी तरह जिन भारतीयों की सालाना कमाई 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है, उनकी तादाद में बीते पांच सालों के दौरान 49 फीसदी का जोरदार इजाफा देखने को मिला है और इनका आंकड़ा 58,200 तक पहुंच गया है. साल 2019-24 के बीच इनकी कंबाइंड नेटवर्थ में 106 फीसदी का तगड़ा उछाल देखने को मिला है और ये 40 लाख करोड़ रुपये हो गई है.
कोरोना भी नहीं लगा सका कमाई पर ब्रेक कमाई के ये आंकड़े बता रहे हैं कि बीते पांच साल में भारतीयों की कमाई में जोरदार इजाफा हुआ है. खास बात ये है कि कमाई ऐसे समय में भी तेजी से बढ़ी है, जबकि देश ने कोरोना महामारी (Corona) का भयंकर प्रकोप भी झेला है. रिपोर्ट में अनुमान जाहिर करते हुए कहा गया है कि भारत में हाई नेटवर्थ वाले लोगों (HNI) की कमाई 2028 तक सालाना करीब 14 फीसदी की दर से बढ़ सकती है और 2.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है.
इसमें कहा गया है कि देश में सिर्फ 15 फीसदी लोग ही ऐसे हैं जो अपनी फाइनेंशियल वेल्थ को प्रोफेशनल के जरिये मैनेज कराते हैं, जबकि ग्लोबली यह 75 फीसदी है. हाई नेटवर्थ और अल्ट्रा हाई नेटवर्थ वाले लोगों की कमाई बढ़ने में सबसे अहम रोल लोगों का नौकरी के बजाए बिजनेस की ओर बढ़ना भी रहा है.
करोड़पति बनने का ये फॉर्मूला कमाल करोड़पति बनने का सपना आखिर किसका नहीं होगा? लेकिन अगर सही स्ट्रेटजी के साथ इन्वेस्टमेंट किया जाए, तो ये ₹1 करोड़ के टारगेट तक पहुंचना बहुत मुश्किल नहीं है. ये आंकड़ा देखने में कठिन लग सकता है, लेकिन अगर सही निवेश और कंपाउंडिंग की पावर हो, तो यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं. इसके में एक खास फॉर्मूला काम आ सकता है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






