
Republic Day 2022: 25 झाकियां, 16 सैन्य दल और 17 मिलिट्री बैंड, जानें गणतंत्र दिवस परेड में क्या होगा खास
AajTak
Republic Day: केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारतीय तटरक्षक (ICG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पांच टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी.
Republic Day parade 2022: 26 जनवरी को भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. 1950 में इस दिन साल देश का संविधान लागू किया गया था. इस खास दिन की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं और इस साल परेड में 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री बैंड तथा विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की 25 झांकियों को शामिल किया गया है.
रिपब्लिक डे परेड में इस साल सेना के मशीनीकृत दस्ते में एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक ओटी-62 टोपस बख्तरबंद कर्मी वाहक, बीएमपी के दो पैदल सेना लड़ाकू वाहन नजर आएंगे. पीटी-76, सेंचुरियन टैंक, ओटी-62 और 75/24 पैक होवित्जर ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










