
Renu Sinha Murder: 8 घंटे तक पुलिस की नाक के नीचे छुपा था कातिल, पकड़े जाने पर मांग रहा था सिगरेट
AajTak
नोएडा के सेक्टर 30 में मौजूद कोठी नंबर डी40 में हुए हत्याकांड ने एक बार फिर आरुषि मर्डर केस की याद दिला दी. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रेनू के मर्डर की कहानी में भी कई ट्विस्ट हैं. रेनू 61 साल की थीं और वो वकालत करती थीं.
Renu Sinha Murder Case: यूपी के नोएडा में एक महिला वकील के कत्ल का मामला पुलिस के लिए जितना संगीन है, उतना ही उलझा हुआ भी था. वजह है आलीशान कोठी में क़त्ल के पीछे चौंकानेवाली कहानी. रेनू सिन्हा, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती रहीं. उनके पति नितिन नाथ सिन्हा का ताल्लुक इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विसेस यानी IIS से रहा. जब रेनू के कत्ल का खुलासा हुआ तो कातिल के बारे में जानकर सब हैरान रह गए. क्योंकि रेनू का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति नितिन नाथ सिन्हा ने ही किया था.
नोएडा के सेक्टर 30 में मौजूद कोठी नंबर डी40 में हुए हत्याकांड ने एक बार फिर आरुषि मर्डर केस की याद दिला दी. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रेनू के मर्डर की कहानी में भी कई ट्विस्ट हैं. हाई कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा पिछले दो दिनों से फोन नहीं उठा रही थी. कोठी में दो लोग रहते हैं. रेनू सिन्हा और उनके पति नितिन नाथ सिन्हा. रेनू हाई कोर्ट में लॉयर हैं, जबकि उनके पति साल कुछ साल पहले तक आईआईएस यानी इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विसेस से जुड़े रहे हैं.
रेनू के परिवार को दामाद पर था शक
मगर नितिन नाथ सिन्हा के साथ रेनू की अक्सर अनबन भी रहती थी. जिसकी खब़र रेनू के घरवालों की थी. ऐसे में जब रेनू ने अचानक ही फोन उठाना बंद कर दिया, तो वो बेचैन हो गए. वो दो दिनों से लगातार रेनू को कॉल कर रहे थे, लेकिन फोन अन आनसर्ड जा रहा था. यानी फोन ऑन तो था, लेकिन कॉल उठ नहीं रही थी. इन हालात में रेनू के भाई ने आखिरकार पुलिस को अपनी बहन की गुमशुदगी की खबर दी. साथ ही उन्होंने अपने बहनोई पर शक भी जताया.
रविवार, 10 सितंबर 2023
रेनू के घरवालों ने दोपहर को ही उसके ना मिलने की खबर पुलिस को दे दी थी. दोपहर को ही ये भी पता चल गया था कि रेनू और उसके पति के मोबाइल फोन की लोकेशन उनकी कोठी के आस-पास है. लेकिन ना तो पुलिस ने तब कोठी की तलाशी ली और ना ही कोठी और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इस बीच घरवाले लगातार पुलिस से जांच में तेजी लाने की गुहार लगाते रहे. शाम करीब 7 बजे पहली बार पुलिस मौके पर पहुंची.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










