
Renault की कारों पर जून में भारी डिस्काउंट, इस मॉडल पर बचा सकते हैं 75,000 तक
AajTak
Renault India जून में अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है. ये छूट कंपनी के लगभग सभी लोकप्रिय मॉडल पर मिल रही है. इसमें Kwid, Kiger, Triber और Duster सभी कारें शामिल हैं. ग्राहक जून में खरीदी करने पर 75,000 रुपये तक बचा सकते हैं. जानें किस मॉडल पर बचेंगे कितने रुपये....
Renault India जून में अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है. ये छूट कंपनी के लगभग सभी लोकप्रिय मॉडल पर मिल रही है. इसमें Kwid, Kiger, Triber और Duster सभी कारें शामिल हैं. ग्राहक जून में खरीदी करने पर 75,000 रुपये तक बचा सकते हैं. (All Photos : Renault India) Renault Kwid कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है. इस 5-सीटर कार की एक्स शोरूम प्राइस 3.32 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके 2020 मॉडल और 2021 मॉडल दोनों पर कंपनी ने अलग-अलग ऑफर पेश किए हैं, जिसमें ग्राहक मैक्सिमम 52,000 रुपये तक का बेनेफिट पा सकते हैं. Renault Kwid के 2020 मॉडल की खरीद पर कंपनी 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है. वहीं 2021 मॉडल पर ये डिस्काउंट 10,000 रुपये का है. इसके अलावा कंपनी 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, 10,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये तक का रूरल डिस्काउंट भी दे रही है. इसके साथ ही अगर आप कंपनी की वेबसाइट या ऐप से सीधे बुकिंग करते हैं तो आपको 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैश डिस्काउंट मिलेगा. इस तरह Kwid पर टोटल मैक्सिमम डिस्काउंट 52,000 तक है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










