
Reliance Jio ने लॉन्च किया JioAirFiber, फीचर्स जान कर हो जाएंगे हैरान!
AajTak
JioAirFiber को पेश कर दिया गया है. ये डिवाइस नाम के हिसाब से ही काम करेगा. इसके जरिए यूजर्स बिना वायर के भी हाई स्पीड इंटरनेट यूज कर सकते हैं. हालांकि, इसके प्लान्स के बारे में फिलहाल कंपनी ने जानकारी नहीं दी है. लेकिन, आने वाले टाइम में इसको लेकर ज्यादा जानकारी कंपनी शेयर कर सकती है.
Reliance Jio की 5G सर्विस को ऑफिशियली पेश कर दिया गया है. Jio की 5G सर्विस को सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेश किया जाएगा. इन मेट्रो शहरों में Jio की 5G सर्विस दिवाली 2022 तक मिलेगी. इसके साथ कंपनी ने कहा है कि ये JioAirFiber भी लॉन्च कर रही है.
क्या है JioAirFiber?
JioAirFiber से काफी कुछ बदल जाएगा. ये आपके IPL मैच देखने का भी अंदाज भी बदल देगा. ये एक डिवाइस है जिससे यूजर्स बिना वायर के भी फाइबर-जैसी डेटा स्पीड को एंजॉय कर सकते हैं. इसके जरिए यूजर अपने घर पर Wi-Fi हॉटस्पॉट क्रिएट कर सकते हैं.
Jio 5G कनेक्टिविटी को JioAirFiber के जरिए और भी बढ़ाना चाहता है. AGM के दौरान आकाश अंबानी ने कहा कि सिंगल डिवाइस JioAirFiber यूज करने में काफी आसान होगा. इससे होम या ऑफिस को गीगाबिट्स-स्पीड इंटनेट दी जाएगी.
JioAirFiber के जरिए लाखों घरों और ऑफिस को अल्ट्रा-हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से काफी कम समय में कनेक्ट किया जा सकता है. उन्होंने आगे बताया कि इससे भारत फिक्स ब्रॉडबैंड में भी टॉप-10 देशों में पहुंच सकता है.
प्लान्स के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










