
Reetika Hooda, Paris Olympics 2024: रीतिका हुड्डा ने जगाई मेडल की आस, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, हंगरी की रेसलर को 12-2 से धोया
AajTak
रीतिका हुड्डा ने वूमेन्स 76 किलो फ्रीस्टाइल रेसलिंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में रीतिका हुड्डा ने हंगरी की रेसलर बर्नाडेट नागी को 12-2 से हरा दिया.
भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा ने वूमेन्स 76 किलो फ्रीस्टाइल रेसलिंग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. 10 अगस्त को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में रीतिका हुड्डा ने हंगरी की रेसलर बर्नाडेट नागी को 12-2 से हरा दिया. रीतिका की वर्ल्ड रैंकिग इस समय 54 है, वहीं बर्नाडेट नागी की वर्ल्ड रैंकिंग 16 है. ऐसे में रीतिका ने एक बड़ा उलटफेर किया है.
रीतिका का सामना नंबर-1 सीड से
क्वार्टर फाइनल में रीतिका का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त और 2 बार की वर्ल्ड चैम्पियनशिप मेडलिस्ट किर्गिस्तान की एपेरी काइजी से होगा. क्वार्टर फाइनल मैच शाम 4.00 बजे होगा. रीतिका प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हंगरी की रेसलर पर पूरी तरह भारी पड़ीं. रीतिका टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर जीत गईं. बता दें कि यदि कोई पहलवान 10 अंकों की लीड बना लेता है, तो मुकाबला वहीं समाप्त कर दिया जाता है.
Women's Freestyle 76 kg Round of 16👇🏻 India's star wrestler 🤼♀ Reetika Hooda puts up an impressive performance on her Olympic debut as she beats Hungary's🇭🇺 Nagy Bernadett 12-2 by technical superiority to advance to the quarterfinals. 💪 She will next face World number 1… pic.twitter.com/7tPhuBgl7u
ओलंपिक के लिए रीतिका ने बदली अपनी वेट कैटेगरी
रीतिका हुड्डा ने अपने कुश्ती करियर की शुरुआत 68 किलोग्राम वर्ग से की थी, उसके बाद दो साल तक 72 किलोग्राम भारवर्ग में रहीं. फिर पेरिस 2024 ओलंपिक की तैयारी के लिए वह 76 किलोग्राम वर्ग में चली गईं. रीतिका ने साल 2023 में अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप के दौरान वूमेन्स 76 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कैनेडी ब्लेड्स को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. इसके साथ ही वह इस भारवर्ग में ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गईं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










