
Reels की सनक ने ली जान, वीडियो बनाने के दौरान ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से सोशल मीडिया के अंधे क्रेज का एक और दर्दनाक उदाहरण सामने आया है. यहां दो युवक इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान चलती ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने एक युवक की जान ले ली और उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह दर्दनाक हादसा शेगांव तालुका के आलसना गांव के पास हुआ. दोनों युवक चलती ट्रेन के सामने खतरनाक अंदाज में वीडियो शूट कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
रील बनाने के चक्कर में हुई मौत
मृतक की पहचान मोहम्मद नदीम मोहम्मद रफिक (उम्र- 28 वर्ष) के रूप में हुई है. उसका साथी, जो गंभीर रूप से घायल हुआ है, को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत शेगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक आलसना गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. उसी दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास वीडियो शूट करने की योजना बनाई थी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और ट्रेन कुछ देर के लिए रोक दी गई.
स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना को 'सोशल मीडिया की लत का खतरनाक परिणाम' बताया है. उनका कहना है कि युवा आजकल बिना सोचे-समझे जान जोखिम में डालकर रील बनाने की कोशिश करते हैं. कई बार ये वीडियो वायरल हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है.
शेगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








