
Redmi Watch 5 Active Review: कम बजट में भरोसेमंद साथी, कई दिनों तक चलती है बैटरी
AajTak
Redmi Watch 5 Active Review: रेडमी ने अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है, जो कम बजट में दमदार फीचर्स के साथ आती है. इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग, स्पील ट्रैकिंग और दूसरे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. ये स्मार्टवॉच बड़ी बैटरी के साथ आती है. कंपनी ने इसमें बड़ी डिस्प्ले दी है. अब सवाल है कि क्या 3 हजार रुपये के बजट में आपको ये खरीदनी चाहिए.
Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के तहत नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 5 Active लॉन्च कर दी है. ये वॉच तीन हजार रुपये से कम कीमत पर आती है. इसमें बड़ी डिस्प्ले, जरूरी हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. पिछले कुछ दिनों से हम इस स्मार्टवॉच को इस्तेमाल कर रहे हैं.
Redmi Watch 5 Active में बिल्ट-इन Alexa, IP रेटिंग और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसे जिस बजट में लॉन्च किया है, उसमें देसी और चीनी ब्रांड्स की भरमार है. आइए जानते हैं क्या Redmi Watch 5 Active इस भीड़ में खुद को अलग बना पाई है.
भीड़ से अलग होने का सबसे पहला पायदान डिजाइन है. Redmi कुछ हद तक इसमें सफल भी रही है. Redmi Watch 5 Active में 2-inch का HD डिस्प्ले मिलता है, जो काफी बड़ा है. इसकी वजह से वॉच हाथ में बड़ी दिखती है. इसमें TUP स्टैप मिलता है, जिसकी क्वालिटी ठीक है.
हालांकि, हमें स्टैप का स्टाइल पसंद नहीं आया. इसे और बेहतर किया जा सकता था. इसमें आपको ब्लैक और वॉइट दो कलर का ऑप्शन मिलता है, जिसे कंपनी मिडनाइट ब्लैक और मैट सिल्वर के नाम से बेच रही है. डिजाइन के मामले में ये वॉच अच्छी है. हालांकि, कुछ लोगों को काफी बड़ी लगती है.
Redmi Watch 5 Active में 2-inch का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD रेजोल्यूशन का है. ब्रांड ने डिस्प्ले तो बड़ी कर दी, लेकिन बेजल्स को कम नहीं किया है. इसमें काफी ज्यादा बेजल दिखता है, जो इसके बजट का एहसास करवाता है. हालांकि, मार्केट में इस बजट में कई ऑप्शन ऐसे हैं, जिसमें आपको इससे बेहतर डिस्प्ले मिलता है.
स्क्रीन की ब्राइटनेस 500 Nits तक की है. धूप में विजिबल है. इसमें टॉर्च भी मिलता है, जो इमरजेंसी में काम आ सकता है. इससे आपको बहुत ज्यादा रोशनी तो नहीं मिलेगी, लेकिन इमरजेंसी में काम चल सकता है. कुल मिलाकर अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










