
Redmi 13 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, बजट कीमत में मिलेंगे ये फीचर्स, यहां जानिए डिटेल्स
AajTak
Xiaomi ने कंफर्म कर दिया है कि अगले महीने यानी 9 जुलाई को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं. इस स्मार्टफोन का नाम Redmi 13 5G होगा. यह बजट फोन है और इसमें कई अच्छे फीचर्स, बड़ा डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की जानकारी शेयर की है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Xiaomi ने भारतीय यूजर्स के लिए एक खास ऐलान कर दिया है. कंपनी नया बजट फोन ला रही है, जिसका नाम Redmi 13 5G होगा. यह भारत में 9 जुलाई को लॉन्च होगा और ये जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है. यह स्मार्टफोन Redmi 12 5G का अपग्रेड वेरिएंट है, जिसे बीते साल अगस्त में लॉन्च किया जा चुका है.
Amazon India पर इस स्मार्टफोन को हाल ही में लिस्टेड किया था, जिससे मोबाइल के डिजाइन, चिपसेट और बैटरी डिटेल्स को कंफर्म किया था. अगले महीने होने वाली लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स के बारे में जान लेते हैं.
Redmi 13 5G के डिजाइन की बात करें तो इसका बैक पैनल दिखाया है, जिसमें रिंग LED के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. कंपनी ने ब्लू कलर को दिखाया है.
Redmi 13 5G के डिस्प्ले को लेकर अब तक कोई स्पेसेफिक डिटेल्स सामने नहीं आई है. यह अपने प्राइस सेगमेंट में आने वाली एक बड़ी डिस्प्ले होगी. इसमें पंच होल नॉच दिया जाएगा. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने एक बार फिर Apple को किया कॉपी, भारत में ला रहा नया स्मार्टफोन, जानिए क्या होगा खास
पुराने मॉडल Redmi 12 5G में 6.79-inch LCD स्क्रीन दिया है, अब नए वर्जन भी इसी तरह का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










