
Redmi 12 5G Review: कम कीमत में जबरदस्त लुक और फीचर्स, क्या खरीदना चाहिए ये स्मार्टफोन?
AajTak
Redmi 12 5G Review: रेडमी ने हाल ही में भारत में अपना नया Affordable 5G Phone लॉन्च किया, जिसका नाम Redmi 12 5G. कंपनी ने इस फोन के डिजाइन से लेकर परफोर्मेंस तक पर फोकस किया है. जहां इसमें बैक पैनल पर ग्लास का इस्तेमाल किया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है, वहीं, स्पीड के लिए Snapdragon 4 Gen 2 है. हम बताने जा रहे हैं कि यह फोन कैसा है और इसे खरीदना चाहिए या नहीं.
Redmi ने हाल ही में भारत में न्यू स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसका नाम Redmi 12 5G है. कंपनी ने इस हैंडसेट में बैक पैनल से लेकर प्रोसेसर तक पर फोकस किया है. इस फोन में Qualcomm 4 Gen 2 चिपसेट है और इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह भारत का पहला हैंडसेट है. इसमें बैक पैनल पर ग्लास पैनल का इस्तेमाल किया है, जो इसे अट्रैक्टिव बनाने का काम करता है.
दरअसल, मैंने इस स्मार्टफोन को करीब 15 दिन तक इस्तेमाल किया. इस दौरान मैंने इसकी परफोर्मेंस से लेकर कैमरा क्वालिटी तक पर ध्यान. साथ ही इसकी बैटरी परफोर्मेंस पर फोकस किया. तो आइए Redmi 12 5G के बारे में डिटेल्स से जानते हैं और बताते हैं कि इस फोन को खरीदना चाहिए या नहीं.
पहले इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं.
डिस्प्ले: 6.79 inche IPS LCD रिफ्रेश रेट्स: 90 Hz प्रोसेसरः Snapdragon 4 Gen 2रैम और स्टोरेजः 4GB+ 128GB, 6GB+128GB, 8GB+256GB कैमरा: 50MP AI कैमरा+2MP का कैमराबैटरी: 5000 mAh
Redmi 12 5G के 4 GB + 128 GB वेरिएंट की कीमत 11999 रुपये है. वहीं 6 GB + 128 GB की कीमत 13499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है. आइए इस फोन के बारे में डिटेल्स से जानते हैं.
Redmi ब्रांड के अन्य बजट स्मार्टफोन की तुलना में Redmi 12 5G आकर्षक बैक पैनल है, जो प्रीमियम फील देता है. इस प्राइस सेगमेंट में ऐसा बैक पैनल को खोजना मुश्किल है. कंपनी ने बैक साइड पर बॉटम पर रेडमी ब्राडिंग का इस्तेमाल किया है. फ्रंट साइड से भी यह प्रीमियम नजर आता है.सामने की तरफ पंच होल कटआउट है, जिसमें सेल्फी कैमरा है. इस फोन का सिर्फ लुक्स ही प्रीमियम नहीं है बल्कि इसे चलाने पर प्रीमियम फोन जैसा फील होता है. हालांकि फोन में AMOLED की जगह LCD डिस्प्ले है. इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट्स और FHD+ रेजोल्यूशन है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










