
Realme Sale का ऐलान, 12 हजार रुपये तक का डिस्काउंट, सस्ते में मिलेंगे फोन-TV
AajTak
Realme Sale: सस्ते में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो रियलमी सेल का फायदा उठा सकते हैं. सेल में 12 हजार रुपये तक का डिस्काउंट स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है. इस सेल से आप Realme GT सीरीज को बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं. फोन ही नहीं सेल में स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर भी आकर्षक डिस्काउंट पर मिल रहा है. आइए जानते हैं सेल की डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन, टीवी या कोई दूसरा प्रोडक्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Realme Sale का फायदा उठा सकते हैं. रियलमी अपनी 5वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है. इस मौके पर कंपनी ने कुछ खास ऑफर्स रिलीज किए हैं. ब्रांड की सेल 1 मई से शुरू हो रही है, जो 11 मई तक चलेगी.
11 दिनों तक चलने वाली Realme Sale का फायदा तीनों प्लेटफॉर्म- Amazon, Flipkart और Realme.com पर मिलेगा. इसका फायदा उठाकर आप विभिन्न प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं Realme Sale की खास बातें.
Realme Sale की बात करें, तो इसमें Realme GT सीरीज पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. सेल से Realme GT Neo 3T को आप 20 हजार रुपये से कम यानी 19,999 रुपये में खरीद सकेंगे. इस पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा Realme GT 2 पर 12 हजार रुपये का डिस्काउंट है.
छूट के बाद आप इसे 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं Realme GT 2 Pro को आप 31, 999 रुपये में खरीद सकते हैं. GT Neo 3 का 80W चार्जिंग वाला एडिशन 26,999 रुपये में मिल रहा है.
वहीं इसका 150W चार्जिंग वाला 32,999 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा आप दूसरे फोन्स को भी सस्ते में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन्स पर बैंक डिस्काउंट के साथ कूपन डिस्काउंट तक मिल रहा है.
कंपनी ना सिर्फ स्मार्टफोन पर बल्कि दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर दे रही है. यहां 200 रुपये की छूट TWS पर मिल रही है. इसके अलावा 1000 रुपये तक का डिस्काउंट Realme Tablet पर है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










