
Realme C53 के नए वेरिएंट की पहली सेल, 108MP कैमरे वाले सस्ते फोन पर इतना है डिस्काउंट
AajTak
Realme C53 Price in India: रियलमी ने अपने बजट स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं Realme C53 के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की, जिसकी आज पहली सेल है. ये स्मार्टफोन 108MP कैमरा के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
रियलमी ने अपने बजट फोन Realme C53 का नया कॉन्फिग्रेशन लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फोन को जुलाई में लॉन्च किया था. उस वक्त ये फोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 64GB स्टोरेज में लॉन्च हुआ था. अब कंपनी ने Realme C53 का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है.
ये हैंडसेट 6.74-inch के 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 560 Nits है. इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है. स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
ये फोन अब तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है. पहली सेल में फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट के बाद ये फोन 10,999 रुपये में मिलेगा. इसे आप Realme.com और Flipkart से खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Realme Narzo 60 Pro 5G Review: नए नाम से पुराना फोन, लेकिन एक अच्छा ऑप्शन
इसकी सेल आज यानी 20 सितंबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगी. वैसे ये दो अन्य कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है. वहीं इसका 6GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है.
Realme C53 में 6.74-inch का डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 560 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. हालांकि, इसके नाम की जानकारी नहीं है. फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









