
Realme 8, Realme 8 Pro की पहली सेल आज, 108MP तक का कैमरा
AajTak
Realme 8, Realme 8 Pro की बिक्री भारत में आज से शुरू हो रही है. Realme 8 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
Realme 8 और Realme 8 Pro की बिक्री भारत में आज से शुरू है. कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को कल ही भारत में लॉन्च किया है. कीमत की शुरुआत 14,999 रुपये से है. आइए जानते हैं सेल के बारे में. Realme 8 और Realme 8 Pro को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है. इसे Flipkart और Realme की वेबसाइट सहित दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. Realme 8 के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












