
Realme 8 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, बना भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
AajTak
Realme 8 5G अब और सस्ता हो गया है और देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन गया है. अपने लॉन्च के वक्त भी ये 14,999 रुपये की कीमत में सबसे सस्ता स्मार्टफोन था. लेकिन, बाद में Oppo A53s 5G (14,990 रुपये) सबसे सस्ता 5G फोन बन गया था.
Realme 8 5G अब और सस्ता हो गया है और देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन गया है. अपने लॉन्च के वक्त भी ये 14,999 रुपये की कीमत में सबसे सस्ता स्मार्टफोन था. लेकिन, बाद में Oppo A53s 5G (14,990 रुपये) सबसे सस्ता 5G फोन बन गया था. हालांकि, अब Realme 8 5G का एक नया 4GB + 64GB वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिससे इसकी कीमत 1,000 रुपये और कम हो गई है. आपको बता दें पिछले महीने Realme 8 5G को भारत में केवल 4GB + 128GB और 8GB + 128GB वाले दो वेरिएंट्स में उतारा गया था. इनकी कीमतें क्रमश: 14,999 रुपये 16,999 रुपये रखी गई थी. हालांकि, अब नए 4GB + 64GB वेरिएंट को कंपनी ने पेश कर दिया है और इसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. Realme 8 5G के नए वेरिएंट को ग्राहक 18 मई से खरीद पाएंगे. ये फोन रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. रियलमी की वेबसाइट पर लोगों MobiKwik और Freecharge से पेमेंट करने पर कैशबैक भी मिलेगा. ग्राहकों के पास सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू वाले दो कलर ऑप्शन होंगे.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











