
Realme ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन Narzo 30 Pro, Narzo 30A भी हुआ पेश
AajTak
Realme ने भारत में Narzo 30 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इसके तहत Narzo 30 Pro और Narzo 30A को उतारा गया है. लॉन्च के साथ ही Narzo 30 Pro भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5G फोन बन गया है.
Realme ने भारत में Narzo 30 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इसके तहत Narzo 30 Pro और Narzo 30A को उतारा गया है. लॉन्च के साथ ही Narzo 30 Pro भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5G फोन बन गया है. इसे MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. साथ ही इस वर्चुअल इवेंट के दौरान अपने कंपनी ने Buds Air 2 ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है. Narzo 30 Pro 5G के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. इसे स्वोर्ड ब्लैक और ब्लेड सिल्वर वाले दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी पहली सेल 4 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगी. वहीं, Narzo 30A की बात करें तो इसके 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. इसे लेजर ब्लैक और लेजर ब्लू वाले दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी पहली सेल 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगी.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












